शिमला में भूस्खलन होने से एक कार पर पत्थर आ गिरे। कार सड़क किनारे खड़ी थी। शिमला के शनान क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था। रास्ते से गुजर रहे लोग भी बाल-बाल बच गए। वहीं प्रशासन ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रदेश में हो रही बारिश से जमीन में नमी आ गई है, ऐसे में लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। कई जगहों पर भूस्खलन हो रहे हैं।