फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पहाड़ी दरकी, मलबा टकराने से हवा में लटकी निजी बस, दो यात्री घायल, देखें वीडियो

Sat, 22 Feb 2025 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह(चंबा)

सार

 चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर चलती निजी बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और अगला हिस्सा सड़क से बाहर चला गया। 
विज्ञापन
चलती निजी बस पर पहाड़ी से गिरा मलबा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा-तीसा मार्ग पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक निजी बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा। मलबे की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सीधे खाई की ओर मुड़ गई और सड़क किनारे हवा में लटक गई। चालक ने तेजी से ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया, जिससे बड़ा होने से हादसा टल गया। हालांकि मलबे के गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


 

Trending Videos

जानकारी के अनुसार मंगली-चंबा रूट की निजी बस शनिवार सुबह 11:45 बजे बड़ोह के पास पहुंची, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा। मलबा सीधे बस से टक्करा गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे की ओर झुक गई। यदि चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगाता, तो बस खाई में गिर सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। इससे बस में बैठी 35 सवारियों में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन परिचालक ने हिम्मत दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हालांकि इस हादसे में दो यात्री हेम राज (मटोगा, तहसील चुराह) और करण (बघेईगढ़) गंभीर रूप से घायल हो गए। पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से उन्हें चोटें आईं। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण बस सड़क किनारे हवा में लटक गई, जिससे दो यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने यात्रियों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौके पर पहुंचे। मंत्री शनिवार को तीसा दौरे पर थे। उन्होंने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रभावित यात्रियों को सहायता राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें