फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर से बरमाणा रेल ट्रैक के लिए आठ गांवों में भू अधिग्रहण का काम शुरू

Wed, 03 Feb 2021 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन के लिए भू अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। बिलासपुर से बरमाणा तक 11 किलोमीटर ट्रैक के लिए नोग, बल्ली बिल्ला, बल्ली झलेडा समेत आठ गांवों में भू अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, स्वारघाट से बिलासपुर तक 52 किलोमीटर ट्रैक के लिए 16 गांवों में निजी भूमि अधिग्रहण पर अब भी पेच फंसा हुआ है। इनमें सदर के 12 और श्री नयनादेवी जी के 4 गांव शामिल हैं।

विज्ञापन


इन गांवों में जमीन के दाम को लेकर बात नहीं बन पा रही है। लिहाजा, इन गांवों की जमीन के मूल्यांकन के लिए प्रशासन ने सरकार को फाइल भेज दी है। आगामी सात से आठ महीने के भीतर जमीन मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस रेललाइन के लिए वन विभाग से फेज दो की अंतिम और फेज तीन की पहली अप्रूवल भी जल्द जारी होगी। विभाग ने इसकी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

सोशल इंपैक्ट असेसमेंट (एसआईए) स्टडी पूरी करने में करीब आठ माह का समय लग सकता है। रेललाइन के लिए आधे के करीब भू अधिग्रहण हो चुका है। बिलासपुर से आगे बरमाणा तक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - रोहित जम्वाल, उपायुक्त बिलासपुर  
विज्ञापन


रेललाइन के फेज दो की अंतिम और फेज तीन की पहली अप्रूवल जल्द जारी होने वाली है। इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। - देवराज कौशल, मुख्य वन संरक्षक अधिकारी बिलासपुर  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें