पहले चरण में 10 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया है, जबकि दूसरे चरण में करीब 50 गांवों में लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
भू-अर्जन अधिकारी रेलवे जय गोपाल शर्मा ने बताया की बैहल, लखाला और खैरियां में लोगों को मंगलवार को मुआवजा राशि बंाटी गई है। तीन गांवों में करीब 11 करोड़ की राशि मुआवजे के रूप में दी जा रही है। अन्य गांवों में भी औपचारिकताएं पूरी होते ही मुआवजा दिया जाएगा।
भानुपल्ली से बरमाणा तक करीब 64 किमी लंबे रूट पर 20 सुरंगें बनेंगी, जबकि इस लाइन पर छोटे बड़े करीब 18 पुल होंगे। इसके अलावा मैहला के पास सबसे बड़ी सुरंग का निर्माण होना प्रस्तावित है जो करीब 4 किमी होगी।