फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लक्षिता फल मंडी में बोली लगाने वाली प्रदेश की पहली महिला बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा मंडी में पहली बार गूंजी बेटी की आवाज
विज्ञापन

लक्षिता निजी कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर है कार्यरत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के रोहड़ू उपमंडल की बेटी लक्षिता फल मंडियों में सेब की बोलियां लगाने वाली प्रदेश की पहली महिला ऑक्शनर बन गई है। लक्षिता ने नारकंडा फल मंडी में सेब की बोलियां लगाईं। ऐसा करने वाली वह प्रदेश की पहली महिला बन गई है। आमतौर पर यह काम पुरुष ही करते रहे हैं।
विज्ञापन


लक्षिता ने बताया कि पहली बार ऑक्शनर के रूप में मंडी में बोली लगाते समय वह काफी घबराई हुई थीं लेकिन नीलामी शुरू होते ही उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया और पूरा अनुभव यादगार बन गया। यदि खुद पर भरोसा और सीखने की इच्छा हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। लक्षिता ने बताया कि वह नियमित रूप से बोलियां नहीं लगाएंगी लेकिन जब-जब कंपनी की ओर से मौका मिलेगा, वह नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। वह स्वयं सेब उत्पादक परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने गुरुकुल स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर से बीएससी (कृषि) और आईआईपीएम, बंगलुरू से एमबीए किया। वर्तमान में वह एक निजी कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें