फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahaul News: 11 दिन बाद केलांग-मनाली सड़क बहाल, फोर बाई फोर वाहनों के लिए सिंगल लेन खोली

Mon, 11 Mar 2024 07:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग(लाहौल-स्पीति)

सार

 लाहौल घाटी देश-दुनिया से एक बार फिर से जुड़ गई है। सोमवार शाम को सीमा सड़क संगठन ने केलांग-मनाली मार्ग को सिंगल लाइन फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। 
विज्ञापन
11 दिन बाद मनाली-केलांग सड़क बहाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बर्फबारी से 11 दिन बाद लाहौल घाटी देश-दुनिया से एक बार फिर से जुड़ गई है। सोमवार शाम को सीमा सड़क संगठन ने केलांग-मनाली मार्ग को सिंगल लाइन फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। हालांकि, मौसम विभाग ने 13 और 14 मार्च को फिर से प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे सीमा सड़क संगठन की सड़कों से बर्फ हटाने की परेशानी फिर से बढ़ जाएगी। बीआरओ को सड़क की बहाली में हिमखंडों से जूझना पड़ा है। सड़क बहाल होते ही  पैदल सहित वाहनों में 250 लोग अटल टनल रोहतांग के आरपार हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें