वहीं, सोलन की नौणी विवि में राज्यस्तरीय इंटर डाइट खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मंडी के अभिषेक अव्वल रहे। मंडी के निखिल चंदेल दूसरे, जबकि चंबा के विशाल तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सोलन की रितिका चौहान पहले, कांगड़ा की दीक्षा चौधरी दूसरे और सोलन की दीपिका वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में चंबा के विशाल पहले, कुल्लू के जगमोहन दूसरे और मंडी के दीशल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सिरमौर की दिव्या पहले बिलासपुर की मुस्कान चंदेल दूसरे और चंबा की रीता कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में चंबा के विशाल कुमार पहले, बिलासपुर के निशांत दूसरे और हमीरपुर के अमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग में सिरमौर की दिव्या पहले, चंबा की रीता कुमारी दूसरे और शिमला की सुप्रभा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में कुल्लू के जगमोहन सिंह पहले, सोलन के मनोज कुमार दूसरे और कुल्लू के गीतानंद तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में शिमला की सुप्रभा शर्मा पहले, सिरमौर की कृतिका दूसरे और कुल्लू की वैशाली तीसरे स्थान पर रहीं। लांग जंप में सोलन के आशीष शर्मा पहले, चंबा के विशाल कुमार दूसरे और कुल्लू के विकास ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सोलन की दीपिका वर्मा पहले, कांगड़ा की कनिका जसरोटिया दूसरे और हमीरपुर की रितिका तीसरे स्थान पर रहीं। डाइट सोलन के प्रिंसिपल डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 डाइट के करीब 550 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल नौणी विवि में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।