फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर ने डॉक्टर से की छेड़छाड़, बस रुकवाकर सिखाया सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर-मंडी चलने वाली एक निजी बस में क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर से बस के परिचालक द्वारा कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। पुलिस ने शिकायत पर चैलचौक बाजार में बस परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। सुंदरनगर क्षेत्र की महिला डॉक्टर ने पुलिस को शिकयत दी कि मंडी-गोहर चलने वाली एक निजी बस में रविवार सुबह परिचालक ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


युवती के विरोध करने के बावजूद परिचालक नहीं माना। युवती ने चैलचौक बाजार पहुंचते ही बस के आगे खड़े होकर बस को रोक दिया। बस चालक से बस की चाबी लेकर युवती ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद युवती ने पुलिस को बताया है कि उसने डडौर से चैलचौक तक के सफर के लिए बस परिचालक को सौ रुपये दिए थे। मगर वह उसे बकाया राशि नहीं लौटा रहा था।
विज्ञापन

बकाया मांगा तो करने लगा छेड़खानी

युवती ने बताया कि बकाया मांगने पर वह उससे छेड़खानी करने के लिए उसके पास आकर बैठ गया। चैलचौक में युवती ने बस को रोक दिया। बस परिचालक ने युवती से अपने किए पर माफी मांगी मगर युवती ने परिचालक को उसके द्वारा कि गई घिनौनी हरकतों से दुखी होकर माफ नहीं किया। थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह ने बताया कि यह मामला रती थाना के अंतर्गत आता है।

उन्होंने बताया कि बस परिचालक को गिरफ्तार कर उसे बल्ह पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी राजेश कुमार ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत पर बस परिचालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें