फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर से मारपीट मामले में मंडी में दो घंटे बंद रखीं ओपीडी

Tue, 18 Jun 2019 05:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
मंडी में डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला में महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन


इसी के विरोध में मंगलवार को मंडी जोनल अस्पताल सहित जिला भर के अस्पतालों में डॉक्टरों ने सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक दो घंटे तक हड़ताल की। ओपीडी में किसी की जांच नहीं की गई, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इस दौरान सभी आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गईं। आरोपी नहीं पकड़ा गया तो बुधवार को सुबह दो घंटे हड़ताल की जाएगी। उधर, जोनल अस्पताल के डॉक्टर दुष्यंत ने कहा कि अगर आरोपी को पुलिस द्वारा जल्द पकड़ा नहीं गया तो जोनल अस्पताल समेत जिला के प्रमुख अस्पतालों में पूरे दिन की हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सोलन में भी दो घंटे कतारों में खड़े रहे मरीज

ओपीडी के बाहर डॉक्टरों का इंतजार करते मरीज - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। इधर, जिला प्रधान डॉ. जितेंद्र रुढ़की और महासचिव डॉ. विशाल जंवाल ने सरकार से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। 

उन्होंने बताया कि जब तक आरोपी को नहीं पकड़ा जाता, वह हड़ताल करते रहेंगे। कहा कि उन्हें सुरक्षा की चिंता बनी हुई है। डर के माहौल में चिकित्सक कैसे सेवाएं दे पाएंगे, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सकों ने भी मंगलवार को दो घंटे तक अपने पेन बंद रखे। इस बीच मरीजों को उपचार नहीं मिल पाया और वे कतार में खड़े रहे।

करीब साढ़े ग्यारह बजे तक चली इस हड़ताल की वजह से कई मरीज बिना उपचार घरों को लौट गए। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों और तीमारदारों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें