फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ladengecoronase: खुद बीमार, फिर भी लोगों की सेवा में जुटीं बेगमू

Mon, 07 Jun 2021 02:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, द्रंग (मंडी)

सार

मंडी जिले के दुर्गम पहाड़ों में बसे गांवों के लिए रास्ते भी सुनसान जंगलों से हैं, लेकिन बेगमू पूरी ईमानदारी से बिना डरे लोगों को जागरूक करने और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
फीमेल हेल्थ वर्कर  बेगमू देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र की बथेरी पीएचसी और सनवाड पंचायत के आरंग सब सेंटर के दुर्गम क्षेत्र में फीमेल हेल्थ वर्कर  बेगमू देवी अकेली कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही हैं। इन क्षेत्रों में तैनात दो अन्य वर्कर बीमार हैं। एक कोरोना संक्रमण तो दूरी अन्य बीमारी से पीड़ित है। खुद बेगमू देवी को भी डिस्क प्रॉब्लम है। बावजूद इसके वह बथेरी और सनवाड़ पंचायतों के उन गांवों तक पहुंच रही हैं, जहां आने-जाने के लिए यातायात सुविधा तक नहीं है। 

विज्ञापन

दुर्गम पहाड़ों में बसे गांवों के लिए रास्ते भी सुनसान जंगलों से हैं, लेकिन बेगमू पूरी ईमानदारी से बिना डरे लोगों को जागरूक करने और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के लिए पहुंच रही हैं। होम आइसोलेट मरीजों की देखभाल और उन घरों को सैनिटाइज करने का काम भी बेगमू ने संभाल रखा है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे कर्मचारी किसी भी विभाग और संस्थान की रीड होते हैं। बेगमू के हौसले को सलाम है। 

इन गांवों में संभाला है जिम्मा
सब सेंटर आरंग के तहत नयावल, कोटंग, हिरुधार, दयोगी, वरयाणू, तुराणू, पारला तुराणू, सेरी, मनोज, सानोरु, डूहग, सनवाड, ज्वालीधार, धारडी, सतरामग, थनासू, थनगर, भराड़ी, पाधर, सेहड, मांदरा, टिल्ली, कुमारडू, सबगीह, अपर मांदरा, टापरा, सेगली, बोशा, बथेरी पंचायत के बल्ह धार के सब विलेज छोरंग, टापरा, धारंग, खलबूट के सब विलेज पाधर, चोहडवूहीं, बागा, कुहड, नगैन, जुलाग, गिंटली, संगलवाह के सब विलेज गुंखरी, थाना नाल व सूना इत्यादि गांव में सेवाएं दे रही हैं। 
विज्ञापन


कई गांवों में पहुंचने के लिए कठिनाई भरे जंगल के रास्तों से अकेले पैदल आना-जाना पड़ता है। इस महामारी के समय सरकार की गाइडलाइंस के तहत हर किसी को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और वैक्सीन के बारे में जागरूक करना अहम सेवा है। इस महामारी से हमारा क्षेत्र सुरक्षित रहे। 
विज्ञापन

- बेगमू देवी, फीमेल हेल्थ वर्कर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें