शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में पार्किंग की कमी लगातार बढ़ती जा रही है जिससे छात्रों, शिक्षकों और परिसर में आने वाले लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास सीमित पार्किंग स्पॉट होने के कारण वाहन अक्सर गलियों और फुटपाथ पर खड़े हो जाते हैं, जिससे यातायात जाम की स्थिति बन जाती है। छात्र रमन, सीमा राकेश और मोहित ने बताया कि परीक्षा या कार्यक्रमों के दिनों में पार्किंग की समस्या और बढ़ जाती है। कई बार दूर वाहन पार्क करके पैदल परिसर तक आना पड़ता है। संवाद