फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुन्गा में मोबाइल सिग्नल की कमी से दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील के पीरन, नालटा, देवठी, ट्रहाई, चिखर, सतलाई, ब्लोग, कोटी, जनेडघाट, डुब्लु और भडेच सहित आसपास के गांवों में मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति से उपभोक्ता परेशान हैं। नेटवर्क बार-बार बाधित होने से लोगों के जरूरी ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं ऑनलाइन कक्षाएं लगाने वाले विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह और रात के समय यह समस्या अधिक गंभीर हो जाती है तथा नेटवर्क कई-कई मिनट तक गायब रहता है। क्षेत्र के प्रीतम सिंह, जय सिंह शर्मा, दीपक ठाकुर, मनोहर सिंह और नेक राम सहित अन्य लोगों का कहना है कि मौजूदा डिजिटल दौर में इंटरनेट शिक्षा, बैंकिंग और अन्य जरूरी कार्यों का प्रमुख माध्यम बन गया है। इसके बावजूद कमजोर नेटवर्क के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि निजी कंपनी को इस बारे में शिकायत की थी लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें