हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने श्रम आयुक्त एवं रोजगार विभाग में श्रम निरीक्षक के पांच पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने सितंबर 2017 को पोस्ट कोड 629 के तहत दो पदों और जून 2018 को श्रम निरीक्षक के तीन पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
आयोग ने 24 अक्तूबर 2018 को पोस्ट कोड 629 और 25 नवंबर 2018 को पोस्ट कोड 689 के तहत श्रम निरीक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया। मेरिट में रहने वाले उम्मीदवारों को आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। इसमें तीन उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
उधर, आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 689 के तहत रोलनंबर 689000330 सुभाष चंद, 689001267 नवीन बन्याल और रोलनंबर 689009275 विवेक नेगी का चयन हुआ है। पोस्ट कोड 629 के तहत रोलनंबर 629000230 मुकुंद शर्मा और रोलनंबर 629004349 अनिल कुमार चौहान को सफल घोषित किया है।