कर्नाटक हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश एल नारायण स्वामी हिमाचल के 25वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने राष्ट्रपति की संस्तुति के बाद उनके नाम की अधिसूचना जारी कर दी है। अभी वरिष्ठ न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी को प्रदेश हाईकोर्ट का कार्यवाहक सीजे बनाया गया है।