लोदी माजरा (सोलन) के डोडूवाला गांव में लखदाता के नाम पर आयोजित माली की कुश्ती बराबरी पर छूटी। फाइनल मुकाबल कमलजीत दुम छेड़ी व ललिया के गगन के बीच हुआ था, लेकिन निर्धारित समय में कोई भी पहलवान एक दूसरे को पटकनी नहीं दे पाए। इस कारण इनाम के तौर पर रखी गई भैंस को आयोजक किसी भी पहलवान को नहीं दे पाए।
पहले भैंस को स्थानीय व्यापारी को 70 हजार में बेचा गया उसके बाद दोनों पहलवानों को 35-35 हजार रुपये की नकद राशि दी गई। डोडूवाला के खेल मैदान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में छोटी माली संजय गुज्जर व ऊना के गौरव के बीच हुई। यह दंगल भी बराबरी पर छूटी। दोनों पहलवानों को 25-25 हजार रुपये नकद दिया गया।
तीन सौ से पहलवान पहुंचे थे कुश्ती में
दंगल प्रतियोगिता में तीन सौ से अधिक पहलवानों से भाग लिया। चार लाख रुपये के इनाम पहलवानों को बांटे गए। दंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दून के विधायक चौधरी राम कुमार ने पहलवानों को पुरस्कार बांटे। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से आयोजकों को 51 सौ रुपये दिए। कश्मीरी लाल व गुरचरण ने 62 सौ, बीर सिंह ने 51 सौ व बीडीसी भगत राम ने 21 सौ रुपये का सहयोग किया।
इस मौके पर दयाल सिंह, कर्मचंद, पंचायत प्रधान राम लोक, गुरनाम सिंह, हरिचंद, राम स्वरूप, डा. गुरपाल सिंह, धर्मपाल चौहान, पार्षद संजीव कुमार, वार्ड सदस्य रमेश, पोलू राम, पूर्व प्रधान ईश्वर ठाकुर, राम किशन, भाग सिंह, राम चंद ने भाग लिया।