कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
कालीबाड़ी हॉल में जिला एवं खेल विभाग के जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभागियों ने धूम मचा दी। सोमवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन निदेशक युवा सेवा एवं खेल राजेश शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। दो दिन तक चले इस उत्सव में पारंपरिक वाद्य यंत्र में ब्लॉक कुपवी विजेता रहा। ग्रुप सांग में नारकंडा ब्लॉक पहले, कुपवी दूसरे और टुटू ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा।
वहीं नाटक में मशोबरा ब्लॉक ने पहला, रामपुर ब्लॉक दूसरे और टुटू ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। फोक डांस में चौपाल ब्लॉक पहले, कुपवी दूसरे और टुटू ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा।
क्लासिकल वोकल में नारकंडा की हीना शर्मा ने पहला, मशोबरा के संजय ने दूसरा और टुटू के तरुण ने तीसरा स्थान पाया। बांसुरी वादन में नारकंडा के अजय शर्मा, सितार वादन में मशोबरा के अंशुल और कत्थक में मशोबरा की उज्ज्वला पहले स्थान पर रही। वहीं तबला वादन में मशोबरा के रिशभ वर्मा ने पहला, बसंतपुर के अनुराग ने दूसरा और नारकंडा के प्रियांश ने तीसरा स्थान पाया। जबकि हरमोनियम में मशोबरा के मुकुल ठाकुर ने पहला, टुटू के तरुण ने दूसरा स्थान पाया। वहीं एलोकेशन में नारकंडा की नवनीता पहले, यहीं की आंचल दूसरे और मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही।