फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मलाणा विद्युत परियोजना-दो के डैम से पानी फिर ओवरफ्लो, बंद गेट खोलने की कोशिश जारी

Sat, 29 Jul 2023 07:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पार्वती घाटी के मलाणा जल विद्युत परियोजना के चरण दो के डैम में पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। पानी ओवरफ्लो होकर बहने के चलते अब डैम के टूटने का भी खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन
मलाणा विद्युत परियोजना-दो के डैम से पानी फिर ओवरफ्लो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्वती घाटी के मलाणा जल विद्युत परियोजना के चरण दो के डैम में पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। ओवरफ्लो डैम के बंद हुए गेट खोलने की सारी कोशिशें नाकाम होती नजर आ रही हैं। हालांकि, गेट खोलने के प्रयास जारी हैं। 25 जुलाई से एनडीआरएफ भी टीम भी मौके पर जुटी हुई है। इसके साथ ही बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) की टीम यहां पर पहुंच गई है। शनिवार को मलाणा प्रोजेक्ट दो के डैम के बंद पड़े गेट को खोलने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मलाणा में बनी स्थिति को लेकर पार्वती घाटी के लोग डरे हुए हैं। जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित का कहना है कि जिया में पिछले दिनों बाढ़ के बाद टापू बन गया है। टापू को हटाने के लिए प्रशासन से आग्रह किया गया है, लेकिन उनकी बात को नहीं सुना जा रहा है। अगर मलाणा प्रोजेक्ट दो के डैम से पानी आता है तो भारी नुकसान होगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक का कहना है कि मलाणा डैम के बंद हुए गेट को खोलने के लिए टीम मौके पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें