फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में चिट्टे के साथ पंजाब पुलिस के जवान सहित चार गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 09:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मनाली में पंजाब पुलिस के एक जवान सहित चार लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। गुरुवार को मनाली पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों में यह करवाई की। 
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मनाली में पंजाब पुलिस के एक जवान सहित चार लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। गुरुवार को मनाली पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों में यह करवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी नशे की खेप कहां से लाए और कहां लेकर जा रहे थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मनाली पुलिस की टीम रांगड़ी में नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान एक युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

विज्ञापन


युवक की पहचान गुरवंत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर पुलिस लाइन अमृतसर में तैनात है। एक अन्य मामले में पुलिस ने मनाली शहर के गोंपारोड में तीन युवकों से 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। तीनों युवक भी पंजाब के ही बताए जा रहे हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें