फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू कार्निवाल: दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बांधा समा

Tue, 22 Mar 2022 09:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

कुल्लू जिले के ऐतिहासिक अटल सदन में मंगलवार को कुल्लू कार्निवाल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
कुल्लू कार्निवाल में लोक कलाकारों ने बांधा समा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के ऐतिहासिक अटल सदन में मंगलवार को कुल्लू कार्निवाल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। दूसरी सांस्कृतिक संध्या मंडी की लोक कलाकार ममता भारद्वाज के नाम रही। उनके मंच संभालते ही दर्शकों ने तालियां और सीटियां बजाना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। भारद्वाज ने लता मंगेश्कर के गाने वंदेमातरम से संध्या का आगाज किया। इसके बाद माही रे दिल को करार आया, तेरा मेरा प्यार अड़िये बचनप रा, ओ मेला बेबी व आज कल बड़ी रही भाव गीत पेशकर पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद पंजाबी गाने जुगनी-जुगनी हो जुगनी-जुगनी, तेरी आख्या रा यो काजल हरियाणवी गीत गाया।

विज्ञापन


चंबा आर की नदिया पार आओ लाल रंगीये, पैसापैसा करती है पैसे पे क्यों मरती है, पानी भी बरेंडिड, उड़े जब-जब जुल्फें तेरी, शहर बीच रोला पे गया गात गाए। इससे पहले पारंपरिक परिधानों में अटल सदन में फैशन-शो हुआ। इसमें सुंदरियों ने फैशन के जलवे बिखेरे। यह फैशन शो दर्शकों के लिए आकर्षक रहा। इसके अलावा संवाद युवा मंडल मंडी ने नाटक पेशकर दर्शकों को खूब हंसाया। सूत्रधार कला संगम ने लोक नाटक हॉरन की प्रस्तुति दी है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। सूत्रधार संस्था के कलाकारों ने लोक नृत्य भी पेशकर समा बांधा। शिमला के वाद्य दल ने लोक वाद्य यंत्र कुपवी का प्रदर्शन किया, जो कि दर्शकों के लिए खास रहा है। दूसरी संध्या के मुख्यातिथि विधायक किशोरी लाल सागर रहे। इस मौके एडीएम कुल्लू प्रशांत सरकैक और निरीक्षण विंग के उपनिदेशक महेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें