फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पहले मुख्यमंत्री-परिवहन मंत्री पर हो एफआईआर: राठौर

Tue, 14 Jul 2020 06:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
 हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सचिवालय में प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं पर बनाए पुलिस मामलों की आलोचना की है। कहा कि वह इससे घबराने वाले नहीं हैं। जनहित के मुद्दों पर जेल जाने को भी तैयार हैं। सरकार कांग्रेस की आवाज को दबा नहीं सकती। कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए। उन्होंने पूछा कि क्या सामाजिक दूरी सड़कों पर ही लागू होती है। बसों में सामाजिक दूरी कहां गई? सबसे पहले इस नियम को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री पर एफआईआर दर्ज हो।

विज्ञापन


राठौर ने कहा कि कोविड-19 के चलते कांग्रेस ने कभी प्रदेश वासियों की घर वापसी का विरोध नहीं किया है। न ही आज कर रही है। कांग्रेस ने तो इन्हें प्रदेश वापस लाने की मांग की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि उन्हें झूठे प्रचार से बचना चाहिए। लोग सब जानते हैं कि सच और झूठ क्या है। भाजपा जब अपनी बैठकें करती है तो सामाजिक दूरी का कोई पालन नहीं होता। कांग्रेस करे तो नियम तोड़ने का आरोप लगता है।

कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा की चिंता करनी चाहिए कांग्रेस की नहीं। प्रदेश में भाजपा के भीतर क्या चल रहा है, किसी से छुपा नहीं है। सरकार जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज नहीं कर सकती। सीमाओं पर अगर कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का सही ढंग से पालन किया होता तो आज प्रदेश कोरोना मुक्त होता। जिन लोगों को संस्थागत क्वारंटीन करना था, उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया। प्रदेश में बिना कोविड जांच के फर्जी तरीके से पर्यटक आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें