फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार देख चुनाव लड़ने से कतराने लगे भाजपा नेता: राठौर

Fri, 22 Mar 2019 06:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि लोक सभा चुनाव में चारों सीटों पर हार देखकर भाजपा नेता चुनाव लड़ने से कतराने लगे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दमदार तरीके से उतरेगी और चारों सीटों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

विज्ञापन


चुनाव में भाजपा की जुमलेबाजी अब नहीं चलेगी। राठौर ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है। इस हार को देखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार लोकसभा चुनाव लड़ने से पीछे हट गए हैं।

भाजपा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को अपना गढ़ मानती रही है और इस क्षेत्र से शांता कुमार जैसे दिग्गज नेता आज भाजपा टिकट से खड़े होने से कतराने लगे हैं। कांगड़ा ही नहीं बल्कि प्रदेश की तीन अन्य सीटों में भी भाजपा नेता मुकाबला करने की स्थिति में नहीं हैं। राठौर ने कहा कि कांग्रेस चारों सीटों में अपने दमदार प्रत्याशी उतारेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें