फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुड्डू टोल बैरियर की कल होगी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला शिमला के कुड्डू टोल बैरियर की अगले वित्तीय वर्ष में टैक्स वसूली के लिए शनिवार को ई-नीलामी होगी। उपमंडल दंडाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी ने कहा कि ई-नीलामी की प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल https://eauction.gov.in/nicgep/app से की जाएगी। दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी सुबह 11:00 बजे तक है। दस्तावेजों की जांच एवं स्वीकृति सुबह 11:05 से शाम 6:55 बजे तक होगी। ई-नीलामी शनिवार सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। यह नीलामी एचपी वार्षिक टोल नीति 2026-27 और आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी के अधिसूचित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संचालित होगी। दंडाधिकारी ने बताया कि ई-नीलामी आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी की स्वीकृति के अधीन होगी। आयुक्त को किसी भी या सभी बोलियों को बिना कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें