शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में विश्व पर्यटन दिवस समारोह के तीसरे दिन विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता विद्यार्थियों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। इसमें राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के नीतिश और आयुष की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय महाविद्यालय सोलन की यशिता और आरुषि दूसरे स्थान पर रहीं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली के अंशुल शर्मा और रोहन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा मुख्य अतिथि और एचपीयू के वित्त अधिकारी अमर दत्त भारद्वाज विशेष अतिथि रहे। आईटीएचएम निदेशक प्रो. नितिन व्यास, प्रो. सुषमा रावल चुघ, प्रो. सोनिया खान, प्रो. चंद्रमोहन पारशीरा और डॉ. प्रीति नागल मौजूद रहे। क्विज के निर्णायक डॉ. अजय कुमार और धर्मेंद्र कुमार रहे। संवाद