शिमला। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह जिला सिरमौर में 30 सितंबर को आयोजित 51वीं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा का शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में कॉलेज विजेता रहा। टीम में राम किशन, अमन, जतिन, राम रूप, कंचन और ध्रुव शामिल थे। यह जानकारी
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने दी। 1988 के बाद पहली बार कोटशेरा महाविद्यालय ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कोटशेरा पुरुष कबड्डी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। ब्यूरो