पिछले साल 4 जुलाई को कोटखाई के महासू क्षेत्र से लापता हुई गुड़िया की लाश 6 जुलाई की सुबह दांदी जंगल में मिली थी। मामले की जांच को प्रदेश पुलिस ने तत्कालीन आईजी दक्षिण रेंज जहूर जैदी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया था।
टीम ने गुड़िया रेप और मर्डर मामले में सूरज समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान सूरज की कोटखाई में पुलिस लॉकअप में हत्या हो गई थी और इसका आरोप गुड़िया मामले के दूसरे आरोपी राजू पर लगा था।
जब सीबीआई ने जांच शुरू की तो हत्या व षड्यंत्र रचने के आरोप में जैदी समेत नौ पुलिस वाले गिरफ्तार हो गए। 29 अगस्त को आठ पुलिस वालों की गिरफ्तारी की, जबकि डीडब्ल्यू नेगी की 16 नवंबर को गिरफ्तारी हुई। तब से सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं।