फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस केस का सुराग देने वाले को 10 लाख इनाम देगी CBI

Sat, 16 Dec 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला की नाबालिग लड़की के दुष्कर्म और हत्या मामले में सुराग देने वाले को सीबीआई 10 लाख का इनाम देगी। सीबीआई ने एलान किया कि अगर कोई व्यक्ति इस घटना का विश्वसनीय सुराग देता है तो 10 लाख रुपये दिया जाएगा। सुराग और सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन


4 जुलाई 2017 को पीडि़ता महाशू के सीनियर सेकेंड्री स्कूल से करीब 4.30 बजे निकली थी और घर नहीं पहुंची। इससे दो दिन बाद उसकी लाश कोटखाई के जंगल में मिली। इस मामले की जांच के लिए राज्य पुलिस की विशेष टीम गठित की गई।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले में छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से एक की हिरासत में मौत हो गई। सूत्रों का दावा है कि बाकी पांच को भी अब सीबीआई संदिग्ध नहीं मान रही है क्योंकि लाई डिटेक्टर टेस्ट में साबित हो गया कि संदिग्ध सही बोल रहे थे कि उनका इस केस से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि सूत्रों का कहना है कि जब तक एजेंसी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती है, तब तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी जाएगी। हिमाचल हाईकोर्ट के निर्देश पर इस साल जुलाई ने सीबीआई ने दो केस दर्ज किए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

सीबीआई टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी
पहला किशोरी से रेप व हत्या का और दूसरा पुलिस हिरासत में आरोपी सूरज सिंह की मृत्यु का। जब जांच सीबीआई के हाथ आई तो एजेंसी ने उसी टीम के प्रमुख आईजी जहूर जैदी समेत सात पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। इसके कुछ दिन बाद घटना के दौरान शिमला के एसपी रहे डी डब्लू नेगी को भी गिरफ्तार किया।

इन पुलिस वालों की असल घटना से संलिप्तता को लेकर एजेंसी से कोई जानकारी साझा नहीं की। सीबीआई के मुताबिक सूचना मोबाइल नंबर 91-9650394782 और 9870530011 पर दी जा सकती है।

यह नंबर एसपी और डिप्टी एसपी, विशेष अपराध शाखा (एससी)- 1 का है। इस अलावा सीबीआई ने शिमला का स्थानीय नंबर 8219885920 , 8219893590 और दिल्ली मुख्यालय का 011- 24368637 नंबर जारी किया है। ईमेल spscu2del@cbi.gov.in पर भी इस मामले से संबंधित जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें