आईजी जहूर जैदी को भी हटा दिया गया है। इन्हें पुलिस वेलफेयर का प्रभार सौंपा गया है।
- फोटो : File Photo
गुड़िया गैंगरेप हत्याकांड मामले में लापरवाही बरतने पर बुधवार देर रात प्रदेश सरकार ने कई आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों में फेरबदल किया है।
इसमें एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी को शिमला से हटाकर एसपी विजिलेंस का प्रभार दिया गया है। नेगी पर गुड़िया प्रकरण जांच के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे थे।
पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की हत्या के बाद सरकार ने उनका तबादला किया है। इसके साथ ही आईजी दक्षिणी रेंज जहूर जैदी को भी हटा दिया है। आईजी जैदी को पुलिस वेलफेयर का प्रभार सौंपा गया है।