शिमला। राजधानी के सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि परिसर विकासनगर में सोमवार को स्कूल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। शिमला स्कूल के 12 विद्यालयों से लगभग 290 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित और कंप्यूटर के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन सत्र में हिम रश्मि परिसर के प्रबंधक डॉ. चांद प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। समापन सत्र में हिमाचल विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. विपुल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के वैज्ञानिक और शोधकर्ता बनकर देश की प्रगति में योगदान देंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर, संकुल प्रमुख जगदीश शर्मा, जिला शिमला विज्ञान प्रमुख पवन वर्मा , संकुल विज्ञान प्रमुख रेनू सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद