फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: एसपी शिमला संजीव गांधी के आरोपों पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने क्या कहा, जानिए

Wed, 28 May 2025 01:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विशेषाधिकार कमेटी को मामला भेजा जाएगा, वहां जो फैसला होगा, उसी आधार पर कार्रवाई होगी। साथ ही आपराधिक मानहानी का नोटिस दिया है। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी के खिलाफ भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र दिया है। विशेषाधिकार कमेटी को मामला भेजा जाएगा, वहां जो फैसला होगा, उसी आधार पर कार्रवाई होगी। साथ ही आपराधिक मानहानी का नोटिस दिया है। बुधवार को शिमला में सुधीर शर्मा ने ये जानकारी देते हुए कहा कि एसपी की ओर से विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में किस आधार पर उन्हें किंगपिन कहा गया।

विज्ञापन



अगर ऐसा था कि तो मेरे खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं की, न मुझे कोई समन नहीं मिला। इससे ये पता चलता है कि एसपी का इरादा दुर्भावनापूर्ण था। सुधीर ने कहा कि विमल नेगी मामले पर जिन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, वो तो ठीक है।  लेकिन ओंकार शर्मा जैसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है।  उधर, विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ एसपी शिमला संजीव गांधी की ओर से दायर की गई याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना
 राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जो झटका लगा है, वो पूरी उम्र नहीं भूलेंगे। राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग इसलिए हुई, क्योंकि विधायक मुख्यमंत्री की वर्किंग से संतुष्ट नहीं थे। महाजन ने कहा कि मंत्री, विधायक सब उनके दोस्त हैं और कह रहे हैं कि उनका भविष्य ही खत्म है। सरकार की हालत बहुत खस्ता है। भ्रष्टाचार चरम पर है, विमल नेगी मामले से यह साफ हो गया। कहा कि सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें