फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: बिजली प्रोजेक्ट की फ्लशिंग टनल में एयर ब्लास्ट, एक कामगार की मौत, तीन घायल

Sun, 16 Oct 2022 07:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)

सार

एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि बिजली प्रोजेक्ट की फ्लशिंग टनल में एयर ब्लास्ट होने से एक कामगार की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली प्रोजेक्ट की फ्लशिंग टनल में एयर ब्लास्ट होने से एक कामगार की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायल रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसा शनिवार सुबह 6:00 बजे हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) कंपनी के लिए निर्माणाधीन बिजली प्रोजेक्ट शोंगटोंग में हुआ। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। 

विज्ञापन


एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिजली प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही पटेल कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वहीं, मृतक गंगाराम निवासी अरसू तहसील निरमंड, जिला कुल्लू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

इसके अलावा तीन घायल मजदूरों सतीश कुमार निवासी निरमंड जिला कुल्लू, पवन प्रजापति जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश आर फुलजैमस डेडू निवासी झारखंड को रिकांगपिओ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कंपनी के खिलाफ धारा 336,  337, 304ए के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पटेल कंपनी के एचआर संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत राशि दे दी है और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें