फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल बॉक्सिंग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी खुशबू

Sat, 09 Apr 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
खुशबू का कहना है कि वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहती है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी जिले की बल्ह घाटी के कुम्मी गांव की खुशबू ग्वालियर में होने वाले राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। 16 से 22 अप्रैल तक सुंदरनगर कैंप में खेल के गुर सीखने के बाद 25 से 29 अप्रैल तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी।
विज्ञापन


खुशबू के माता-पिता हेमराज व गीता देवी खेतीबाड़ी करते हैं। करसोग में अभी हाल ही में हुई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खुशबू ने जला के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। अच्छे खेल को देखते हुए खुशबू का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

खुशबू का कहना है कि वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहती है। खेल को निखारने के लिए शारीरिक शिक्षा अध्यापक इंद्र सिंह ने कड़ी मेहनत की है। खुशबू वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्मी में बारहवीं में पढ़ रही है। प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने खुशबू को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें