फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खुशबू के सर सजा मिस आरकेएमवी का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित विदाई समारोह उड़ान के दौरान खुशबू केदारटा को मिस आरकेएमवी चुना गया। समारोह में 39 छात्राओं ने मॉडलिंग के विभिन्न राउंड में हिस्सा लेते हुए अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. अनुरीता सक्सेना ने की जबकि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य प्रो. ममता मोक्टा मुख्य अतिथि रहीं। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ. मीरा वालिया, डॉ. मंजूषा शर्मा, डॉ. नम्रता टीकू और पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की एडवाइजर डॉ. वासु सिंह उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में सलोनी को फर्स्ट रनर अप और अंबालिका दमसेठ को सेकंड रनर अप चुना गया। रिया को मिस कॉन्फिडेंट और ईशा नेगी को मिस टैलेंटिड का खिताब मिला। मुख्य अतिथि प्रो. ममता मोक्टा ने छात्राओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। समारोह में गीत-संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें