फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: जसवां-परागपुर के रिड़ी कुठेड़ा में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, करतार सिंह ने दान की थी 53 कनाल भूमि

Mon, 09 Dec 2024 01:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर टैरेस(कांगड़ा)

सार

कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रिड़ी कुठेड़ा में केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा कर दी गई है।  
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रिड़ी कुठेड़ा में केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा कर दी गई है।  केंद्रीय विद्यालय के लिए 70 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे 2019 में रिड़ी कुठेड़ा गांव के निवासी करतार सिंह ने केंद्रीय विद्यालय के लिए 53 कनाल भूमि दान की थी। केंद्र सरकार की ओर से एलान किया गया था कि हर विधानसभा में केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद करवाई शुरू कर दी गई और भूमि को विद्यालय के लिए स्थानांतरण कर दिया गया। 14 मार्च 2021 में करतार सिंह का निधन हो गया था और उनका सपना पूरा नहीं हो पाया। वहीं जिला परिषद अनु राणा और पंचायत प्रधान आशा रानी व स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह, सुशील कुमार,उषा देवी, रोशन लालने  केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी मिलने पर स्वर्गीय करतार सिंह और पूर्व मंत्री व विधायक बिक्रम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें