संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन के बैनर तले इंडियन बॉक्सर मैरीकॉम के जीवन पर बन रही फिल्म में कुल्लू के फेमस आटिर्स्ट केहर सिंह भी दिखेंगे।
वह फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल अदा करेंगे। केहर सिंह बीस साल से थियेटर से जुड़े हैं।
प्रदेश सहित देश भर में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। इससे पहले दो सीरियलों में भूमिका निभा चुके हैं। 'शक' सीरियल में बार अटेंडेंट और 'तेरा मुझसे है नाता कोई' सीरियल में पंडित की भूमिका निभा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि फिल्म में रोल मिलने पर वह काफी खुश हैं। वीरवार को डायरेक्टर उमंग कुमार ने उन्हें रोल ऑफर किया। केहर सिंह ने बताया कि कि शूटिंग के लिए उन्हें जल्द बुलाया जाएगा।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्म में मैरीकॉम का किरदार निभा रही हैं।