केसीसी बैंक ने बेरोजगारों के लिए लोन की लिमिट पांच से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी है। युवाओं को अब लोन लेने के लिए धर्मशाला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सारी प्रक्रिया संबंधित बैंक की शाखा में ही पूरी हो जाएगी। बैंक प्रबंधन ने बेरोजगारों को लोन देने की सारी शक्तियां शाखा प्रबंधक को हस्तांतरित कर दी हैं।
एजीएम की ओर से बेरोजगारों को लोन देने की लिमिट भी 20 से बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई है। बेरोजगार युवाओं के लिए लोन की प्रक्रिया को और सरल किया जा रहा है। धर्मशाला में केसीसी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने यह जानकारी दी।
कहा कि बैंक में भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए आईबीपीएस ने मंजूरी दे दी है। बैंक अब आईबीपीएस से भर्ती प्रक्रिया के लिए तिथि मिलने का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक के ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रबंधन वचनबद्ध है।
बीएड प्रशिक्षित पैट को दी जाएगी ट्रेनिंग- बीएड प्रशिक्षित पैट को 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्रोफेशनल डेवलेपमेंट प्रोग्राम फार एलीमेंटरी टीचर नाम से कोर्स करने की अधिसूचना जारी की है। प्रशिक्षण लेने के लिए शिक्षकों को फार्म की दो प्रतियों के साथ अपने दस्तावेजों की सत्यापित कापियां 10 अगस्त से पहले बीईओ और संबंधित उपनिदेशक के माध्यम से शिमला भेजने होंगे। इसके बाद आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
प्रैक्टिकल 5 से 7 अगस्त तक- जेबीटी भाग-1 की वार्षिक स्किल इन टीचिंग की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 से 7 अगस्त तक होंगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि संबंधित जिला राजकीय शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में परीक्षाएं होंगी।