भविष्य में भी ऐसा ही करते रहेंगे। इससे पूर्व बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कौल सिंह ठाकुर को द्रंग का एक छत्र नेता बताया। कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में द्रंग का चहुंमुखी विकास हुआ है। भविष्य में भी द्रंग चुनाव क्षेत्र को आगे ले जाने में सक्षम हैं।
कार्यकर्ताओं के हठ को देखकर कौल सिंह ठाकुर ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम ठाकुर को हलके की सभी पंचायतों में कांग्रेस कमेटियों को भंग कर नए सिरे से कमेटियां, सब कमेटियां बनाने को कहा।
उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें चुनावों में अपनों से ही धोखा मिला है। द्रंग की जनता को हमेशा अपना परिवार समझा है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव इंद्र सिंह, कृष्णपाल शर्मा, वामन देव ठाकुरए, ब्लाक अध्यक्ष प्रेम ठाकुर,
जोगिंदर गुलेरिया, ज्योति प्रकाश ठाकुर, भागीरथ सकलानी, चंद्रमणी ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्जला ठाकुर, रेशमा ठाकुर, मीर हुसैन, बीरी सिंह यादव, बलदेव शास्त्री, हितेश ठाकुर, केहर सिंह ठाकुर, यादविंदर शर्मा, भूप सिंह धरवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।