हैरानी इस बात की है कि वायरल वीडियो में पुलिस जवान भी साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस जवान कश्मीरी युवक को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलवामा हमले से आहत युवक कश्मीरी युवक को उनके सामने ही पीट देते हैं।
साथ ही युवक को एरिया खाली कर यहां से भाग जाने की बात करते हैं। हैरानी इस बात की है कि कांगड़ा पुलिस कश्मीरियों को सुरक्षा का आश्वासन देती रही, बावजूद वायरल वीडियो में पुलिस जवानों के सामने ही लोग कश्मीरी युवक को पीट रहे हैं।
इस संदर्भ में अभी तक हमारे पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो पुलिस कार्रवाई अमल में लाएगी। - दिनेश कुमार, एएसपी, कांगड़ा।