फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सोशल मीडिया पर छाया रहा जम्मू-कश्मीर, नेताओं ने दी बधाई

Tue, 06 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संसद का सत्र शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर अनुच्छेद 370 चर्चा में आ गया। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह के एलान करते ही हिमाचल के नेताओं व आम लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना समर्थन और खुशी जाहिर करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि यह देश के संविधान, सम्मान और एकता की जीत है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि यह कदम देश को एक करने और भयमुक्त वातावरण के लिए अहम साबित होगा। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज पूरा किया है जिसे देश के करोड़ों लोग आज भी देख रहे थे।
विज्ञापन


इसी तरह शिमला से लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, कांगड़ा से सांसद किशन कपूर और मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा के अलावा तमाम दिग्गज नेताओं ने केंद्र के इस कदम का समर्थन करते हुए खुशी जताई।

विज्ञापन

  जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य बनाने को लेकर होते रहे ट्वीट

खुशी के बीच सोशल मीडिया पर चुटकुलों की भी बाढ़ आ गई है। शाह के रीयल इस्टेट के माध्यम से प्लॉट लेने जैसे चुटकुलों के जरिये भी लोगों ने इस फैसले का विरोध करने वालों का मजाक बनाया।

जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित (यूटी) प्रदेश बनाए जाने के एलान के बाद लोगों ने अपने उन ट्वीट को भी साझा करना शुरू कर दिया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को कश्मीर को यूटी बनाने का सुझाव दिया था।

भाजपा के आईटी विंग के सह संयोजक पुनीत शर्मा ने अपने एक पुराने ट्वीट को शेयर किया तो लोगों ने उसे हाथों हाथ लेते हुए साझा करना शुरू कर दिया। इसी तरह कई अन्य लोगों ने भी उनके सुझाव पर गौर करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें