फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कार्तिक पूर्णिमा आज, दीप जलाने और गंगा स्नान का विशेष महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
देव दीपावली से जाना जाता है कार्तिक पूर्णिमा पर्व
विज्ञापन

भगवान विष्णु और शिव की पूजा का विशेष महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कार्तिक पूर्णिमा का दिन भक्ति, दान और प्रकाश का प्रतीक है। उदया तिथि के अनुसार इस वर्ष यह पर्व 5 नवंबर बुधवार को मनाया जा रहा है।

कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता स्वयं धरती पर आते हैं और ब्रह्मांड को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि इस पावन दिन दीप जलाने, गंगा स्नान और दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना गया है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन पवित्र स्नान, दान और भगवान की आराधना करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन भगवान विष्णु (लक्ष्मी-नारायण) और भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही दीपदान का विशेष महत्व है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आता है। पुजारी ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर रात 10:36 बजे शुरू होकर 5 नवंबर रात 6:49 बजे तक रहेगी। वहीं इस दिन गंगा स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सबह 4:52 बजे से लेकर सुबह 5:44 बजे सूर्योदय तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर दीपदान, तुलसी पूजा, गंगा स्नान और जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें