फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में बसने की अफवाहों पर करमापा ने खुद लगाया विराम

Wed, 01 Aug 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में बसने की अफवाहों को विराम लगाते हुए तिब्बती धर्मगुरु करमापा ने इस साल नवंबर माह में भारत आने का एलान किया है। करमापा उग्येन त्रिनले दोरजे ने अमेरिका में भारतीय समयानुसार सोमवार देर रात तिब्बतियन मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनकी अमेरिका में बसने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


करमापा ने कहा कि उनकी अमेरिका या किसी अन्य देश में शरण लेने की कोई योजना नहीं है। वह हिमाचल के धर्मशाला स्थित अपने मठ में नवंबर माह में लौटेंगे। अक्सर विवादों में रहे करमापा डेढ़ साल से अधिक समय से अमेरिका में रुके हुए हैं। वे स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने तीन बार अपना शरणार्थी परमिट (वीजा) बढ़ाया। इस साल 25 जून को उनका भारत लौटने का कार्यक्रम था।

विज्ञापन

लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों में उनकी वापसी को लेकर अटकलें जताई जा रही थीं। मीडिया में अफवाहें उठीं थी कि करमापा को लेकर अमेरिका और चीन के बीच बात हो गई है। उधर, भारत सरकार ने भी इस साल करमापा के सिक्किम जाने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था।

उन्हें रूमटेक मठ को छोड़कर सिक्किम के अन्य स्थानों में जाने की इजाजत प्रदान कर दी थी। इसके बाद सिक्किम के मुख्यमंत्री ने करमापा को आने का निमंत्रण दिया था जिसे स्वीकार कर लिया गया था। अब नवंबर में अगर करमापा आते हैं तो वह पहली बार सिक्किम का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें