ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह कहते हैं इस युद्ध में पाकिस्तान ने कैप्टन सौरभ कालिया के साथ क्रूरता की, लेकिन उस ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका परिवार 19 साल बाद भी लड़ाई लड़ रहा हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें 1999 का कारगिल युद्ध आज भी याद है। 23 जुलाई को उनके नेतृत्व में 18 ग्रेनेडियर ने टाइगर हिल पर तिरंगा फहराया था। इस यूनिट को राष्ट्रपति ने 52 वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया है।
ब्रिगेडियर ने कहा कि हिमाचल की आने वाली पीढ़ियों के मार्गदर्शन के लिए प्रदेश के शहीदों की वीरगाथाओं को स्कूल और कॉजेल के पाठ्यक्रम में जगह दी जानी चाहिए। शहीदों के परिवारजनों का मान-सम्मान होना चाहिए।
शहादत को सियासत के शोर से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले युवा सेना में जाने को लेकर उत्साहित रहते थे, परंतु अब सभी का मल्टीनेशनल की ओर झुकाव है। सभी लड़ाई में शहीद हुए जवानों की स्मृति में हर जिला में प्रेरणादायक शहीद स्मारक बनाए जाने चाहिए।