फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सरस्वती स्कूल में कराटे सेमिनार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कराटे और कुमीते सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में शिमला के विभिन्न स्कूलों के 150 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों और आत्मरक्षा के गुर सीखे। सेमिनार के मुख्य प्रशिक्षक पीएस पवार ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें अनुशासन की भावना विकसित करना है। कराटे का प्रशिक्षण बच्चों को विषम परिस्थितियों का सामना करने और आत्मरक्षा के लिए तैयार करता है। सेमिनार में दिनेश ठाकुर, सुंदरलाल सूर्यवंशी, सुभाष चंद, सिद्धार्थ कंवर, रेखा सिंह पंवार, ध्रुव पंवार, योगेंद्र और डिंपल शहजादा सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें