फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराशूट नहीं खुलने से कांगड़ा के अमित की आगरा में मौत

Fri, 08 Mar 2019 08:42 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में पैराजंप के दौरान हिमाचल के उपमंडल नगरोटा बगवां की बड़ोह तहसील की बूसल पंचायत के पैराट्रूपर अमित कुमार (27) की पैराशूट नहीं खुलने पर मौत हो गई। उन्होंने वीरवार को जहाज एएन-32 से छह हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई, लेकिन उनका पैराशूट नहीं खुला।

विज्ञापन


इस कारण वह सीधे जमीन पर आ गिरे। उन्हें तुरंत सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अमित कुमार भारतीय वायु सेना की यूनिट भुज नौ, गरुड़ गुजरात में सेवाएं दे रहे थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा।

पैराट्रूपर अमित कुमार पुत्र शक्ति चंद वीरवार की शाम अभ्यास के लिए ड्रोपिंग जोन में आए थे। उन्होंने जहाज से छह हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। पैराशूट की रस्सियों के साथ उनका हाथ भी उलझ गया, जिससे पैराशूट नहीं खुल सका।
विज्ञापन


वह सीधे जमीन पर आकर गिर गए और इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैन्य अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

Trending Videos
विज्ञापन

दो बार पहले भी हुए हैं हादसे

परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन वे वहां नहीं पहुंच सके। इसके बाद पार्थिव शरीर को शुक्रवार दोपहर को पठानकोट पहुंचाया, वहां से कांगड़ा के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि पैराशूट नहीं खुलने की वजह से हादसा हुआ था।

अमित कुमार 2010 में वायु सेना में भर्ती हुए थे। वह कुछ समय पूर्व ही छुट्टी काटकर घर से ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी शादी करीब दो साल पहले ही हुई थी। उनके दो भाई हैं। शुक्रवार को उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य गम में डूब गए। उपायुक्त संदीप कुमार ने इस हादसे की पुष्टि की है।

23 मार्च, 2018 को पलवल, हरियाणा निवासी सुनील कुमार की पैराशूट नहीं खुलने से जान चली गई थी। उन्होंने आठ हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी। वहीं आठ नवंबर 2018 को भी पंजाब के पटियाला निवासी हरदीप सिंह की मौत हो गई थी। वह 11 हजार फीट की ऊंचाई से कूदे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें