फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर हादसे में गंभीर घायल एक और बच्चे ने तोड़ा दम, अब तक 28 की मौत

Mon, 16 Apr 2018 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नूरपुर स्कूल बस हादसे में गंभीर रूप से घायल नितिश पठानिया (9) पुत्र जसविंद्र सिंह निवासी ठेहड़ ने पठानकोट के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। नितिश को हादसे के दौरान सिर में गहरी चोटें आई थीं।

विज्ञापन


बीते सोमवार से उसका पठानकोट के अमनदीप अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार सुबह अचानक नितिश की हालत ज्यादा बिगड़ने की सूचना मिलते ही नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया और एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सादिक अस्पताल पहुंच गए।

लेकिन पिछले छह दिन से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे नितिश ने करीब साढ़े 12 बजे दम तोड़ दिया। नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने बताया कि पहले दिन से ही नितिश की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को अस्पताल में अमृतसर से बुलाई गई विशेषज्ञ सर्जन की टीम ने नितिश की सिर की सर्जरी की थी। शनिवार रात को चिकित्सकों ने पाया कि ब्रेन में क्लॉटिंग से पानी इकट्ठा हो रहा है।

उस पानी को ड्रेन करने के लिए टीम लगी हुई थी, जोकि अंतिम चरण था। लेकिन, नितिश ने रविवार दोपहर 12:30 बजे दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि नितिश के इलाज से लेकर संस्कार का सारा खर्चा सरकार वहन करेगी। नितिश के शव को पठानकोट से पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन

मृतकों का आंकड़ा 28 पहुंचा

अस्पताल में मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया। यहां से नितिश के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव ठेहड़ लाया गया और एक बार फिर पूरा गांव मातम में डूब गया।

नितिश पठानिया वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल गुरचाल में चौथी कक्षा का छात्र था। नितिश के पिता जसविंदर पठानिया खेतीबाड़ी का काम करते हैं। दोपहर बाद नितिश का वक्तपुर के पास चक्की खड्ड में अंतिम संस्कार किया गया।  

नूरपुर स्कूल बस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की संख्या 23 से बढ़कर अब 24 हो गई हैं जबकि कुल आंकड़ा 28 पहुंच गया है। इनमें 23 बच्चे वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल पब्लिक हाई स्कूल गुरचाल के छात्र थे।

इनके अलावा बस में सवार दो स्कूल टीचरों सहित बस चालक की भी मौत हो गई थी, जबकि इस हादसे की शिकार एक अन्य पंद्रह वर्षीय बच्ची शगुन निवासी गांव कनोरा (जिला चंबा) ने दसवीं की परीक्षा दी थी। खुवाड़ा में अपनी बुआ के घर आई हुई थी।

हादसे के दिन बस में सवार अपनी बुआ की बेटी पूनम के साथ खुवाड़ा जा रही थी। दोनों ने स्कूल बस में लिफ्ट ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें