फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गंगथ की छौंछ खड्ड में टेंट का सामान धोते दो व्यक्ति डूबे, एक की मौत, एक बचाया

Wed, 29 May 2024 09:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल/गंगथ (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा के गंगथ क्षेत्र में खड्ड में दो व्यक्ति डूब गए जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांगड़ा के गंगथ क्षेत्र में खड्ड में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मामला पुलिस चौकी गंगथ के अंतर्गत छौंछ खड्ड का है। टेंट हाउस में काम करने वाले बलविंद्र सिंह उर्फ पाल उम्र 42 साल पुत्र रतन सिंह निवासी बेहड़ी बोहल और शमशेर सिंह 55 साल पुत्र चूहड़ सिंह निवासी गांव मलाखड़ बुधवार को टेंट का सामान धोने दोनों छौंछ खड्ड में गए हुए थे। दोनों टेंट की धुलाई कर रहे थे। इसी बीच बलविंदर सिंह उर्फ पाला पानी के तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन


शमशेर सिंह उसे बचाने के लिए पानी में उतरा। दोनों खड्ड के तेज बहाव में फंस गए। इस दौरान पास के खेतों में काम कर रहे लोगों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों को पानी से निकलने की कोशिश की। लोगों ने शमशेर सिंह को तो पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन पाल को पानी से बाहर नहीं निकल पाए। प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक ने बताया कि उन्होंने काफी मशक्कत के बाद शमशेर सिंह को तो पानी से किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन बलविंद्र उर्फ पाल टेंट के सामान के साथ लिपट कर बह गया। काफी मशक्कत के बाद पाल को भी पानी से बाहर निकाला गया। दोनों को गंगथ अस्पताल ले जाया गया।

गंगथ अस्पताल में गंभीर हाल के चलते बलविंदर उर्फ पाल को नूरपुर रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि शमशेर सिंह खतरे से बाहर है। मामले की सूचना मिलने के बाद गंगथ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा थाना नूरपुर में मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें