फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चलती बस से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Wed, 08 Nov 2023 11:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा

सार

जानकारी के अनुसार बस से अचानक धुआं निकलने से यात्री सहम गए और अफरा-तफरी में कई यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर चलती बस से ही कूदने की कोशिश की लेकिन चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया। 
विज्ञापन
चलती बस से निकला धुआं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माल रोड देहरा में एसबीआई के सामने एक चलती निजी बस में अफरा-तफरी मच गई। बस में कोई तकनीक खराबी आने से उसमें से धुआं निकलना शुरू हो गया। हादसे के दौरान बस में करीब 25 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार बस से अचानक धुआं निकलने से यात्री सहम गए और अफरा-तफरी में कई यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर चलती बस से ही कूदने की कोशिश की लेकिन चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया। इसके बाद यात्री बस से नीचे उतर गए। बस के आगे-पीछे कई वाहन चल रहे थे लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के दौरान सड़क पर अचानक धुआं फैल गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर बस चालक को कार चालक समय रहते सूचित नहीं करता तो बस आग की भेंट चढ़ सकती थी, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। बस से निकला धुआं आसपास की दुकानों में फैल गया जिसके बाद कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर भी नीचे कर दिए। इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक यात्री ने अपने एक बच्चे बस की खिड़की से ही किसी राहगीर को पकड़ा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई। देहरा के डीएसपी अनिल कुमार के अनुसार तकनीकी कारणों से बस से धुआं मिलने की जानकारी है। बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें