फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा मार्ग पर 3 कट्टे, 40 गोलियां और नशीली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद, मचा हड़कंप

Wed, 06 Sep 2023 10:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगडा

सार

प्रदेश के कांगड़ा जिले में टांडा रोड पर हथियार और नशीली दवाइयां मिली हैं। दो बैग मिलने से कांगड़ा पुलिस अलर्ट हो गई है। हथियारों की इतनी बड़ी खेप मिलने से पुलिस भी हैरान है।
विज्ञापन
टांडा मार्ग पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में टांडा रोड पर हथियार और नशीली दवाइयां मिली हैं। दो बैग मिलने से कांगड़ा पुलिस अलर्ट हो गई है। हथियारों की इतनी बड़ी खेप मिलने से पुलिस भी हैरान है। दो बैग पुलिस को टांडा रोड पर शिव मंदिर के साथ मिले हैं।  शिव मंदिर टांडा मेडिकल कॉलेज के करीब है। पुलिस ने दोनों बैग बरामद कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन


डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मी रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब टांडा रोड पर शिव मंदिर में जल चढ़ाने गए, तो मंदिर के पीछे उन्होंने दो बैग देखे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। बैग में तीन देसी कट्टे, 40 राउंड, दो चाकू, एक खाली मैगजीन और 5250 अलपराज की गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें