प्रकृति के पिता मनीष सूद नगरोटा बगवां विद्यालय में प्रवक्ता हैं। माता रोजी सूद अध्यापिका हैं। प्रकृति सूद का छोटा भाई भी राष्ट्रीय स्तर का टेबल टेनिस खिलाड़ी है। प्रकृति की स्कूली शिक्षा नगरोटा बगवां के ग्रीन फील्ड विद्यालय से हुई। प्रकृति ने देश सेवा को प्राथमिकता दी और भारतीय सेना को चुना। प्रकृति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा सुशील सूद, दादी सुदर्शना सूद, माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा, अध्यापकों और मित्रों को दिया है। चयन के उपरांत वह अपनी सेवाएं जोरहाट असम के वायु सेना अस्पताल में देंगी।