केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के उपसचिव अजीत कुमार रंजन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर अधिकारी को नया पदभार संभालना होगा। ऐसा नहीं करने पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना के तहत उनकी उम्मीदवारी समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हेमराज बैरवा हिमाचल प्रदेश काडर के वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अब उन्हें राज्य सरकार से कार्यमुक्त होकर केंद्र में ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालनी होगी।