फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा बैंक भर्ती परीक्षा का पेपर कैसे हो गया वायरल?

Wed, 12 Jul 2017 06:36 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई कांगड़ा बैंक भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे में है। कांगड़ा बैंक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जबकि परीक्षा हाल से प्रश्नपत्र साथ ले जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा खत्म होने के बाद प्रश्न पत्र और ओएमआर आंसर शीट वापस ले लिए गए थे। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने कहा कि फिर यह प्रश्नपत्र वायरल कैसे हुआ। उअभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा खत्म होते ही ओएमआर आंसर शीट वापस ले लिए गए थे। पेपर खत्म होने के बाद कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर सारा प्रश्न पत्र और उसके आंसर भी वायरल होने लगे। कांगड़ा बैंक भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र और इसके आंसर अब भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। 

व्हाट्सऐप और फेसबुक पर पेपर वायरल हो रहा है। ऐसे में बोर्ड की कार्यप्रणाली पूरी तरह से सवालों से घेरे में है। हाईकोर्ट ने भी 10 अगस्त तक कांगड़ा बैंक के एनपीए का ब्योरा तलब किया है। साथ ही भर्ती परीक्षा के रिजल्ट निकालने पर भी रोक है। एडीएम एवं स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मस्तराम ने बताया कि अभी इस तरह का मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर किसी तरह कि रिपोर्ट आती है तो उसकी जांच करवाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सात दिन बीते, वेबसाइट पर सचिव अब भी शुभकरण
सुर्खियों में बने रहना शायद प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आदत बन गया है। यही वजह है कि हर दिन बोर्ड के कारनामे सामने आ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 6 जुलाई को शुभकरण सिंह को बोर्ड के सचिव पद से हटा दिया था। उन्हें सहकारी सभाएं धर्मशाला के अतिरिक्त पंजीयक के पद पर तैनाती दी गई थी। 

लेकिन सात दिन बीत जाने के बावजूद भी बोर्ड की वेबसाइट अपडेट नहीं की गई है। वेबसाइट पर अब भी बोर्ड सचिव शुभकरण सिंह को दिखाया जा रहा है। बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार एडीएम मस्तराम को दिया गया है। लेकिन इनका नाम बेवसाइट पर अभी अपडेट नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आज ही वेबसाइट अपडेट करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें